spot_img
38.2 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

पिस्टल व कट्टा व दो जिन्दा कारतूस संग दो गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्त के दौरान दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक तमंचा 12बोर, दो जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटर साइकिल यूपी 65 सीई 7686 बरामद की गई। पुलिस दोनों से पूछताछ के साथ ही छानबीन में जुटी रही।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशन पुत्र हरिवंश राम व गुलशन कुमार गौतम पुत्र रामा प्रसाद गौतम के रूप में हुई। दोनों सकलडीहा थाना के नोनार गांव निवासी हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर राहगीरों को तमंचा और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की घटनाएं अंजाम देते थे। उनके अन्य साथी भी लूट की वारदातों में शामिल रहते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks