spot_img
40.3 C
Varanasi
Sunday, May 24, 2026

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लेखपाल के गिरफ्तार होने कि सूचना विभाग में जंगल के आग कि तरह फैल गयी। घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया, और प्रशासनिक महकमे में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।

जानकारी के अनुसार सकलडीहा तहसील में तैनात लेखपाल पंकज कुमार पर एक रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रुपये लेते समय लेखपाल पंकज कुमार को उसके सकलडीहा किराए के ही मकान से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को तत्काल मुगलसराय कोतवाली लाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल पंकज कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम द्वारा की गई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क हादसे मे दो की दर्दनाक मौत: मिट्टी लदी ट्रैक्टर से दबकर हुई घटना

परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- मनोज कुमार मिश्राचहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र ‌के गुरेरा गांव मे शनिवार की देर शाम एक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks