spot_img
20.1 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन: घनस्याम त्रिपाठी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य ने कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटर कालेज परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनस्याम त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, आत्मबलिदान, संघर्ष और साहस की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह  विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, उसके लिए हम अपनी क्या भूमिका निभा रहे हैं?
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको सकलडीहा इंटर कालेज में अध्ययन करने का अवसर मिला है। यह अवसर बार- बार नहीं मिलता है, इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनाइए। अपने माता-पिता के सपनों को साकार कीजिए। हमारा संकल्प है कि हम आपको उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण प्रदान करेंगे। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

संचालन एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा व डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, देवचन्द्र राम, त्रिभुवन सिंह, वंशराज, संतोष कुमार मिश्र, डॉ. धनमेंद कुमार, राजबली प्रसाद, अभिनंदन, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्त, दिलीप कुमार सिंह, विजय श्रीवास्तव, गोपाल, जयप्रकाश, संजीव कुमार यादव, जय प्रकाश सहित शिक्षक, कर्मचारी और भारी संख्या मे छात्र छात्राएं मौजूद उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks