spot_img
26.3 C
Varanasi
Monday, October 12, 2026
spot_img

चार सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक, समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ व्यापारियों के साथ विभिन्न संगठन के नेताओं में आक्रोश पनपने लगा है। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर डीएम को पत्रक देकर समस्या का निस्तारण कराये जाने की मांग किया है। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होनेपर आगामी 29 को सकलडीहा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर लम्बे समय से जलभरॉव की समस्या से व्यापारी और राहगीद जूझ रहे है। तहसील और स्कूल आने जाने वाले छात्र और अधिवक्ता परेशान है।

वही फेसुड़ा गांव में सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर बनी पुलिया कई वर्षो से जर्जर है। सकलडीहा कमालपुर के लिंक मार्ग उकनीबीरम राय से दुदौली होते हुए सकलडीहा रेलवे स्टेशन जानी वाली मार्ग वर्षो से जर्जर है। इसके अलावा धरहरा मड़ई होते हुए अमावल जाने वाली मार्ग लम्बे समय से सड़क का नींव तक नहीं रखा गया है। इसके बाद भी प्रशासन अनजान बना हुआ है। जबकि प्रदेश सरकार सभी लिंक मार्ग और जर्जर मार्गो को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी समस्याओं को लेकर अनजान बने हुए है।

डीएम से मिलकर सकलडीहा कस्बा की सड़क और नाला निर्माण कराये जाने और डाकघर के समीप पुलिया निर्माण की मांग उठाया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर 29 जून को सकलडीहा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। डीएम ने उचित सहयोग का भरोशा दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मां शैलपुत्री की झांकी का पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks