spot_img
29.9 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026

सकलडीहा पीजी कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पांच चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज में आगामी 28 फरवरी को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संसदीय परंपराओं एवं नेतृत्व कौशल से अवगत कराना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, तार्किक अभिव्यक्ति विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

18 वर्ष आयुवर्ग से 25 वर्ष आयुवर्ग के युवा ही इसमें भाग लेंगे

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर जनपद के सौ से ज्यादा प्रतिभागी युवा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें से शीर्ष पांच चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान होगा। फिर वहां से चयनित युवा देश की संसद में प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में सहायक सिद्ध होगा। 18 वर्ष आयुवर्ग से 25 वर्ष आयुवर्ग के युवा ही इसमें भाग लेंगे।

27 फरवरी तक माय भारत के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते

जनपद चंदौली के युवा 27 फरवरी तक माय भारत के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी, नहेरु युवा केंद्र चंदौली कपिलदेव ने आह्वान किया कि जनपद चंदौली के युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाएं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न कार्यों में शिथिलता पर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण व...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks