spot_img
34.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Chandauli news- बिजली मनमानी कटौती को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश, प्रदर्शन कर जताया विरोध

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। गुरुवार को अमावल सहित अन्य गांव के नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रात्रि में बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगाये जाने की मांग किया है।

सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर – सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, नोनार, कमालपुर और चहनिया – संचालित होते हैं। इन फीडरों से सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी को बिजली मिलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो सप्ताह से रात में बिजली की अनियमित कटौती की जा रही है। जबकि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है।  वर्तमान में केवल 9 से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। रात के समय तो 5-5 मिनट बिजली देकर 3-3 घंटे तक कटौती की जाती है।

भीषण गर्मी में रात में बिजली न मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। दिनभर काम करने के बाद वे सो नहीं पा रहे हैं, जिससे मरीजों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष कठिनाई हो रही है। मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गर्मी से राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रात में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस बाबत एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि यह कटौती ट्रांसमिशन स्तर से की जा रही है। उन्होंने जल्द ही इसमें सुधार होने की उम्मीद जताई।

विरोध जताने वालों में अनिल सिंह, श्यामसुंदर सिंह, राकेश सिंह, बबलू सिंह, लड्डू सिंह, बहादुर वनवासी, बाबूलाल वनवासी, मुन्नर वनवासी, लाची वनवासी रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डोर टू डोर प्रगणक और सुपरवाइजर मकानों का करेंगें गणना

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। सात मई से 21 मई तक स्वगणना के बाद शुक्रवार से डोर टू डोर जनगणना...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks