spot_img
36.3 C
Varanasi
Thursday, July 9, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा तहसील में कैबिनेट मंत्री ने लगवाया वाटर कूलर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील के अधिवक्ता और वादाकारियों के साथ राजस्व कर्मियों को गर्मी में शीतल पेयजल के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की ओर से हीट वे को देखते हुए एक बड़ी साइज की वाटर कूलर लगवाया गया। वाटर कूलर लगने से अधिवक्ता सहित तहसील के सभी लोगों को काफी सहुलियत होगी।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बीते दिनों डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं की मांग पर वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया था। जिससे गर्मी में अधिवक्ता सहित अन्य वादाकारी और तहसील कर्मियों को शीतल पेयजल के लिये परेशान नही होना पड़े। इस क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सुबह एसडीएम को वाटर कूलर उपलब्ध कराया। डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थित में उचित व सुरक्षित स्थान पर वाटर कूलर लगवाया गया। मंत्री के इस पहल का तहसील प्रशासन के साथ अधिवक्ताओं ने आभार प्रकट किया।

एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि वाटर कूलर लगने से तहसील के अधिवक्ता सहित वादाकारी व राजस्व कर्मियों को काफी सहुलियत होगा।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोबिंद सिंह,अजय कुमार सिंह,सुरेन्द्र कांत मिश्रा,विजय प्रताप सिंह,सुरेश यादव,विपिन यादव,अंकित तिवारी,आशुतोष सिंह,दुर्गेश सिंह,राजकुमार सिंह,राजेश पासवान,रवि तिवारी, सहित अन्य अधिवक्ता रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू, बीमारी की चिंता खत्म

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, सकलडीहा में वर्चुअल प्रसारण के दौरान शिक्षकों को सौंपे गए प्रतीकात्मक कार्ड परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks