spot_img
30.1 C
Varanasi
Monday, August 24, 2026
spot_img

Chandauli news- मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट: अपर जिलाधिकारी ने अत्यधिक तापमान और हीटवेव से बचाव के दिए निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अत्यधिक तापमान और हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) राजेश कुमार ने जनसामान्य, श्रमिकों, विद्यार्थियों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं और अन्य संवेदनशील वर्गों को तापीय तनाव से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल प्रभाव से कई आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग को आवश्यकतानुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने या अवकाश घोषित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अत्यधिक तापमान के रेड अलर्ट की अवधि में निर्माण कार्य, फैक्ट्रियों के संचालन और अन्य श्रम कार्यों के समय में बदलाव किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 04:00 बजे तक श्रमिकों को सीधी धूप में काम करने से रोकने या इसे न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में श्रम विभाग और औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

नगर निकायों और संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों और बाजारों में कूल शेल्टर, छायादार विश्राम स्थल, प्याऊ और वाटर टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। चौराहों पर ग्रीन नेट/शेड लगाने और सड़कों के किनारों पर पानी का छिड़काव (वाटर स्प्रिंकलर) सक्रिय करने के लिए भी कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग को सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ, ओआरएस, आईवी फ्लूड, कूलिंग बेड, हेल्थ एटीएम और प्रशिक्षित स्टाफ की अतिरिक्त चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

एम्बुलेंस सेवा और आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया तंत्र को हाई अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। इसके साथ ही, हीट स्ट्रोक के मामलों की दैनिक निगरानी भी की जाएगी। नगर विकास, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक पेयजल स्रोतों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और जलापूर्ति में किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए कहा गया है।

जनपद स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान (सोशल मीडिया, माइकिंग, पीए सिस्टम, कूड़ा गाड़ी के माध्यम से) संचालित किया जाएगा। नागरिकों को दोपहर 12:00 बजे से 04:00 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त जल का सेवन करने और हीट स्ट्रोक के लक्षणों तथा ‘क्या करें, क्या न करें’ के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ताजपुर-रूपेठा मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क दे रही हादसों को न्योता

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा हाईवे से ताजपुर होते हुए रूपेठा तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks