spot_img
36.3 C
Varanasi
Thursday, July 9, 2026
spot_img

Chandauli news- अवैध खनन के खेल में गयी दो जान, सक्षम अभी भी बने है अनजान

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर, जमालपुर, सरौली, शेरपुर, चकबूलन, शहबाजपुर, चकिया बिहारी मिश्र, भूसौला, सरैया, सरौली, रमदत्तपुर, टांडाकला, मझीलेपुर, गुरेरा, डेरवा, बड़गावा, रामगढ़ सहित दर्जनों गांवों में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर है। खनन कार्य में लिप्त जेसीबी, रैपर, ट्रैक्टर रात दिन चौबीस घंटे अनियंत्रित रूप से फर्राटा भर रहे है। जिससे लोगों के जान पर बन आयी है। किन्तु खनन विभाग और पुलिस विभाग इन सबसे बेखबर है।

क्षेत्र में संचालित कई मानक बिहीन ईंट भट्टों पर मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए इन दिनों बलुआ थाना क्षेत्र में बगैर किसी परमिशन या फर्जी परमिशन लेकर दर्जनों जेसीबी, रैपर व ट्रैक्टर लगे हुए है। इतना ही नहीं मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टरों पर क्षमता से दोगुनी मिट्टी लादी जा रही है, वहीं ट्रैक्टरों में बड़े बड़े साउंड बॉक्स रखकर अश्लील गाने बजाते हुए चालक अनियंत्रित रूप से सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। जिससे कई लोग घायल हो चुके है और बीते शनिवार को तो दो युवको को अपनी जान गवानी पड़ गयी। लेकिन इन सबके लिए जिम्मेदार जिले का खनन विभाग, तहसील प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन सेटिंग गेटिंग के फार्मूला पर चलते हुए अभी और जान जाने के इंतजार में इन सबसे अनजान बना हुआ है।

क्षेत्र के सुरेंद्र, रमेश, भगवान, महेंद्र, रामजीत, बाला, अवधेश, बिकास आदि ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध खनन के खेल पर अंकुश लगाने की मांग किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू, बीमारी की चिंता खत्म

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, सकलडीहा में वर्चुअल प्रसारण के दौरान शिक्षकों को सौंपे गए प्रतीकात्मक कार्ड परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks