spot_img
30.9 C
Varanasi
Monday, October 12, 2026
spot_img

Chandauli news- जल निगम की टूटी पाइप हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सुबह शाम सैकड़ो लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। इससे दर्जनों उपभोक्ताओ के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराये जाने की मांग उठाया है। सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में जल निगम की एक मात्र पानी टंकी से सकलडीहा, टिमिलपुर, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, तेन्दुई सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ताओं के घर पेयजल आपूर्ति होती है।

सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की मेन पाइप टूट गयी है। जिससे सुबह शाम हजारों लीटर पेयजल पानी रजवाहा में बह रहा है। जिसके कारण इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में उपभोक्ता पेयजल की समस्या से परेशान है। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत हर गांवों में पेयजल टंकी बनाया जाना है। लेकिन बीते दो सालो से गांवों में टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। टिमिलपुर में प्रथम ट्यूववेल का कनेक्शन नहीं होने पर पानी आपूर्ति करने में घंटों समय लग जाता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, गोलू यादव, इम्तियाज अहमद ने विभागीय अधिकारियो से टूटी पाइप की मरम्मत और प्रथम ट्यूववेल का कनेक्शन जोड़ने की मांग किया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मां शैलपुत्री की झांकी का पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks