spot_img
30.9 C
Varanasi
Monday, October 12, 2026
spot_img

Chandauli news- साढ़े 73 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को अवही गाँव में भूमि पूजन का पाल बस्ती के सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उक्त मार्ग के निर्माण से राहगीरों व आम जनमानस को आवागमन में काफी सहूलियत मिल जाएगी। पाल बस्ती में सड़क का निर्माण साढ़े 73 लाख की लागत से 1180 मीटर सड़क का निर्माण होना तय है।

धानापुर के अवही गाँव में पाल बस्ती में मार्ग काफी जर्जर हो गया था। इससे गांव वासियों व राहगीरों को आवागमन करने में तमाम दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण का काफी लंबे समय से मांग चल रही थी।इसके लिए अवही प्रधान प्रतिनिधि बाचा पाल ने बीते दिनों पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से सड़क के पाल बस्ती में सड़क निर्माण का मांग किया था।

सड़क की समस्या को देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के पहल पर क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से लगभग साढ़े 73 लाख की लागत से लगभग 12 सौ मीटर सड़क का निर्माण किया जा जाएगा। जिसका धन शासन से अवमुक्त हो गया है। इससे गांववासियों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में काफी खुशी है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,प्रधान सीमा पाल,जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह, नंदकुमार पांडेय,चंद्रभान मौर्य,जूली सिंह, मौलिक सिंह मुलायम,मंजीत सिंह,प्रवीण त्रिपाठी बिन्नी, श्रीराम चौबे,अजीत पांडेय, अनिल श्रीवास्तव,गोविंद तिवारी, संतोष सिंह, रिपुसुदन पांडेय, ट्विंकल सिंह, सुरेश पाल,चंद्रभान पासवान,गोपाल बिंद, राजकिशोर सिंह, बेचन पांडेय आदि रहे। संचालन रामजी तिवारी ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फसल बर्बादी के बाद किसानों को राहत, चंदौली में 10,701 किसानों को मिले 4.31 करोड़ रुपये

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks