spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

न्याय देने वाले अधिकारी राजस्व कर्मियों की मनमानी को लेकर लाचार: भाकपा माले

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना जारी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन का 23 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को पन्द्रहवा दिन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। वक्ताओं ने मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। आरोप लगाया कि न्याय देने वाले अधिकारी राजस्व कर्मियों की मनमानी को लेकर लाचार है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के लाखों किसान अंश निर्धारण की समस्या से जूझ रहे है। अंश निर्धारण सही करने के नाम पर मनमानी वसूली किया जा रहा है। तहसील में दाखिल खारिज होने के बाद भी कब्जा लेने के लिये क्रेता परेशान है। सरकारी सीमांकन होने के बाद भी खूंटा उखाड़कर फेक दिया जा रहा है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के नाम पर टालमटोल कर रहे है। भाकपा माले के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील और जिलाप्रशासन अगर राजस्व संबधित मामलों को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर दे तो लोगों को धरना प्रदर्शन और गरीबों को तहसील का चक्कर काटने से निजात मिल जाये। लेकिन तहसील प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जा रहा है।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में शशिकांत सिंह,  उमानाथ चौहान तूफानी गोंड, तेजू राय, श्याम देइ, रमेश राय, डॉक्टर सुदर्शन राय, विकास गुप्ता, रतनलाल, सारनाथ राय, प्रमिला मौर्य, रेखा देवी, अंजना देवी, गुड्डी, राजेश गिरी, राम कृत, जोखू राम, अशोक कुमार,मुन्नीलाल,श्रवण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks