spot_img
22.1 C
Varanasi
Monday, November 23, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन बाजार में सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे सकलडीहा कस्बा निवासी मेडिकल संचालक शक्ति जायसवाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठी महिला लालमनी (38) को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। शक्ति जायसवाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

महिला को घर छोड़ने जा रहे थे मेडिकल संचालक

जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा निवासी शक्ति जायसवाल का बथावर मुख्य मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार को रेवसा गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी लालमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में एक्स-रे कराने आई थीं। एक्स-रे कराने के बाद वह बथावर स्थित शक्ति जायसवाल के मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि साधन के अभाव में शक्ति जायसवाल उन्हें बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। दोनों अभी कुछमन बाजार से पहले पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

अज्ञात बाइक सवार की तलाश में पुलिस

टक्कर इतनी तेज थी कि शक्ति जायसवाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी लालमनी को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks