spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

साढ़ेचार माह से तहसील परिसर में भाकपा माले का चल रहा था अनिश्चित कालीन धरना: एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

एसडीएम ने पन्द्रह दिनों में मांगों को पूरा कराने का दिया भरोशा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से बीते 135 दिनों से तहसील परिसर में 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के आश्वासन पर भाकपा माले के नेताओं ने धरना को स्थगित कर दिया। एसडीएम ने पन्द्रह दिनों के अंदर समस्याओं को दूर कराये जाने का भरोशा दिया। आन्दोलनकारियों ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर पुन:तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।  

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय धरना को खत्म करने के लिए जबरजस्ती दबाव बना रहे थे। इसके बाद भी भाकपा माले अपनी मांगों को लेकर अड़ा रहा। वक्ताओं ने सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान बीते चार माह से जलमग्न है। जिसके कारण समीप में संचालित एलटी कॉलेज के छोटे बच्चों का पठन पाठन बाधित है। पपौरा में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर लगे फोटो को अवांछनीय तत्वों ने फाड़ दिया । इसके अलावा अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने पन्द्रह दिनों के अंदर समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आन्दोलनकारियों ने अनिश्चित कालीन चल रही धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ,अंजना देवी ,श्यामदेई ,रमेश राय, श्रवण कुशवाहा ,केशव राजभर,अरविंद कुमार ,सारनाथ राय ,गुलाबी देवी सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks