spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- कुछमन गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी गांव निवासी कपिल देव प्रसाद की 32 वर्षीय पुत्री रोशनी का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व कुछमन गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ था। दंपति का 11 माह का एक पुत्र है।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रोशनी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

इस संबंध मे थाना प्रभारी निरीक्षक गगन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks