spot_img
39.3 C
Varanasi
Saturday, June 27, 2026

Chandauli news- ई आफिस रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध जारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। ई ऑफिस रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अधिवक्ताओं के तहसील मुख्यालय पर सरकार के इस फैसले को लेकर विरोध जताया। विरोध के कारण निबंधन कार्यालय में पांचवे दिन भी काम काज ठप रहा। इससे करीब साठ लाख का राजस्व का नुकसान हुआ है। इस दौरान रजिस्ट्री कार्य ठप होने से जमीन को बेचने और खरीदने वाले तहसील का चक्कर काट रहे है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ई आफिस रजिस्ट्री के माध्यम से अधिवक्ता,स्टांप वेंडर,लिपिक सहित अन्य लोगों के सामने रोजी रोंटी का संकट खड़ा हो जायेगा। शासन की उल जुलूल नितियों से निबंध कार्यालय से लेकर अधिवक्ताओं के सामने संकट खड़ा हो जायेगा। इस माह में करीब 3 करोड़ 37 लाख का रजिस्ट्री कार्यालय का लक्ष्य था। करीब 60 प्रतिशत ही लक्ष्य पूर्ण हुआ था।

बीते पांच दिनों से कार्यालय में काम काज ठप होने से प्रतिदिन दस से पन्द्रह लाख का राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी परेशान है। वही अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन निबंधन विभाग को भी प्राइवेट की तरह गांव गांव में निबंध मित्र रखकर हजारों लोगों को बेरोजगार बनाना चाहती है। जबकि उनके पास न तो लॉ की डिग्री है न तो राजस्व के संबधित कोई जानकारी है। शासन की ओर जारी आदेश को वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा। इस बाबत उप निबंध अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के विरोध के कारण राजस्व का प्रतिदिन काफी नुकसान हो रहा है।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में जनार्दन मिश्रा, सुरेन्द्रकांत मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सोनू सिंह, आशुतोष मिश्रा, अतुल तिवारी, संतोष सिंह, दुर्गेश सिंह और सचिदानन्द सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कैबिनेट मंत्री के माता की पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धांजली

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के माता स्व.फूला देवी का मंत्री आवास नागेपुर में शनिवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks