spot_img
24.5 C
Varanasi
Wednesday, October 28, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- संविधान संवाद अभियान के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, विद्यालयों में होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद न्यायालय स्थित सभागार कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के सभी इंटर कॉलेजों में कानूनी साक्षरता क्लबों के माध्यम से संविधान संवाद अभियान चलाना और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराना है।

संविधान और नागरिक कर्तव्यों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संविधान के निर्माण, उसके योगदान एवं प्रस्तावना, राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों, मौलिक कर्तव्यों तथा शासन के विभिन्न अंगों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल विवाह निषेध कानून और बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।

निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत पर जोर

कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत की उपयोगिता तथा विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। शिक्षकों को कानूनी साक्षरता क्लबों के गठन एवं संचालन, संविधान संवाद अभियान को प्रभावी बनाने और विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- तीसरी बार भी कोटे के चयन के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

रामपुर दिया में खुली बैठक नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, दूसरे गांव से राशन लेने को मजबूर हैं...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks