spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

स्कूल वाहनों के सभी वाहन स्वामी सही फिटनेस के साथ यातायात नियमों का करें पालन: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को “जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कूली वाहनों के सुरक्षित परिवहन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी कमेटी के गठन हेतु उपस्थित विद्यालय प्रबन्धक/प्राचार्य को निर्देषित किया गया एवं कहा गया कि स्कूल वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाईसेंस,स्वास्थ्य परीक्षण व चरित्र को सत्यापित कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण करा ले साथ ही स्कूली वाहन चालकों सुरक्षित गति सीमा में विद्यालय वाहन संचालित हेतु निर्देषित करें। उक्त के अतिरिक्त विद्यालय द्वारा नामित नोडल टीचर एवं ट्रान्सपोर्ट इंचार्ज बस में लगे सुरक्षात्मक उपकरण जैसे सी0सी0टी0वी0, अग्निषमन संयंत्र, फर्स्ट-एड-बॉक्स व आपातकालीन खिड़की इत्यादि की समय-समय पर जांच करे।

उन्होंने स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु विद्यालय प्रबन्धन को समय-समय पर विद्यालय में अभिभावक- अध्यापक संग आयोजित मिटिंगों में अनिवार्य रूप से बच्चों के सुरक्षित परिवहन पर चर्चा करें। चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट-बेल्ट लगाए। अनफिट स्कूली वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देषित किया गया साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक षिक्षा अधिकारी को निर्देषित किया कि जिन विद्यालयों में अनफिट, बिना वैध प्रपत्रों के संचालन होना पाया जाए एवं लम्बे समय से प्रपत्रों को वैध करायें ऐसे विद्यालय को चिन्हित कर उनकी मान्यता को रद्द करने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करें।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रषासन/प्रवर्तन) , बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी व स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks