spot_img
31.1 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

चंदौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ख़राब आलू नष्ट, सरसों तेल व बेसन के नमूने जांच हेतु भेजे गए

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में  रविवार को जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। उसी के तहत सब्जी मंडी का निरीक्षण के दौरान लगभग 1 क्विंटल 20 किलो सड़ा हुआ आलू बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस तरह की खराब खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही, एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापेमारी कर सरसों के तेल एवं बेसन के नमूने संकलित किए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

तथा जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं पूजा पंडालों के आसपास “फूड सेफ्टी कनेक्ट” एप के स्टीकर लगाए गए, ताकि लोग स्वयं खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकें। बता दें कि यह पूरी कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एन.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, लालजीत यादव एवं मनोज कुमार सहित पुलिस बल भी सम्मिलित रहा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- दुर्गा पूजा में नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई: आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks