spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- रक्तदान और मानव सेवा में चंदौली की बेटी का कमाल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

‘खुशी की उड़ान’ संस्था को मिला विश्व रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान

लखनऊ में मिला राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव सम्मान, जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने की मुहिम को मिली नई पहचान

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था ‘खुशी की उड़ान’ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित सामाजिक प्रभाव सम्मान समारोह-2026 में संस्था को राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव सम्मान के साथ “विश्व रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस” से नवाजा गया।

यह सम्मान संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट सारिका दुबे को प्रदान किया गया, जो चंदौली की बेटी हैं। समारोह का आयोजन 28 जून 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।

संस्था लंबे समय से बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसके अलावा रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरण सहित कई सामाजिक कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा की जा रही है।

एडवोकेट सारिका दुबे ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े सभी रक्तवीरों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं 18 बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है और उनका संकल्प है कि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद की जान न जाए।

चंदौली की बेटी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से जनपद में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों और लोगों ने एडवोकेट सारिका दुबे एवं ‘खुशी की उड़ान’ संस्था को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks