spot_img
33.1 C
Varanasi
Monday, June 29, 2026

Chandauli news- सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता रहे सुनिश्चित, नहरों के टेल तक पहुंचे सिंचाई का पानी : जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई; किसानों को समय से पानी और खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने किसानों को समय से खाद और सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जिले की सभी सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता लगातार बनी रहनी चाहिए और किसी भी स्थिति में किसी समिति पर खाद का स्टॉक शून्य नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रतिदिन समितियों की रिपोर्ट तैयार की जाए और जरूरत के अनुसार शासन को डिमांड भेजी जाए।
उन्होंने निजी खाद विक्रेताओं पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। खाद का वितरण पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

वहीं सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं बंधी चंद्रप्रभा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की जरूरत के अनुसार नहरों में पानी का संचालन किया जाए। रोस्टर बनाकर नहरों का पानी अंतिम छोर (टेल) तक पहुंचाया जाए, ताकि हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई को लेकर किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता स्वयं नहरों और माइनरों में पानी के बहाव की निगरानी करेंगे। पानी केवल शुरुआत तक सीमित न रहे, बल्कि टेल पर स्थित खेतों तक भी पर्याप्त मात्रा में पहुंचे।

बैठक में सिंचाई विभाग, चंद्रप्रभा, बंधी डिवीजन, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोआपरेटिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रक्तदान और मानव सेवा में चंदौली की बेटी का कमाल

'खुशी की उड़ान' संस्था को मिला विश्व रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान लखनऊ में मिला राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव सम्मान, जरूरतमंदों तक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks