spot_img
25.6 C
Varanasi
Thursday, September 17, 2026
spot_img

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने जिलाधिकारी के साथ जिला जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार चुर्क घुर्मा सोनभद्र का किया गया निरीक्षण

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आज जिला कारागार चुर्क ( गुर्मा), सोनभद्र का निरीक्षण किया गया, इस दौरान भोजनालय में बंदियों हेतु शाम के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था, तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु जेलर को निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की बीमारी आदि के सम्बन्ध में जेल के बंदियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा बंदियों के स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और जेलर को निर्देशित किया गया कि बंदियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बंदियों को कारागार में वकील की व्यवस्था है कि नहीं, के सम्बन्ध में भी बंदियों से जानकारी ली गई, जिन बंदियों के पास वकील की व्यवस्था न होने की बात संज्ञान में आई , उन बंदियों के लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाली पारिश्रमिक आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

इस दौरान बंदियों से सीधा संवाद कर जेल में मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस मौके पर राजेश कुमार वर्मा जेलर, गौरव कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह, एवं अन्य कारागार कार्मियों सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस ने दी ससम्मान अंतिम विदाई

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह (55) का बुधवार सुबह निधन हो गया।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks