spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

पीजी कॉलेज मे लौह पुरूष की 150वीं जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में उनके विचारो पर विस्तार से शिक्षकों ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनिल तिवारी ने कहा कि भारत के राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की अहम भूमिका रहा। कार्यक्रम के अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने किया। वही प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह इस प्रतियोगिता के निर्णायक थे। सरदार पटेल की भारत के संघीय ढांचा को मजबूत करने और भारत की एकता और अखंडता के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका रहा।

कार्यक्रम में छात्रों को सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए अवगत कराया गया। संचालन कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल प्रभारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि इस पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रशांत जायसवाल द्वितीय स्थान पर दुष्यंत यादव तथा दिव्यांशु सोनी और शहजाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभा किया।

इस मौके पर डॉ. जितेंद्र यादव, श्याम लाल यादव, सपना निक्की पटवा, दिव्यांश प्रशांत ,शहजादा आदि छात्र और छात्रायें मौजूद रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks