spot_img
19.1 C
Varanasi
Sunday, November 22, 2026
spot_img
spot_img

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सुबह साढे नौ बजे करीब रेलवे क्रासिंग पार करते समय अप में आ रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना के बारे में जानकारी लिया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाजीपुर पीएम के लिये भेज दिया। देर शाम तक मृतक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े नौ बजे करीब अप लाइन में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की सूचना आने पर गेट मैन ने गेट बंद कर दिया। इसी बीच चतुभुंजपुर कस्बा से पैदल आ रहे पच्चास वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार करने लगा। गेट मैन ने ट्रेन को आते देख चिल्लाने लगा। लेकिन रेलवे लाइन पार करते हुए युवक समझ नहीं पाया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और जीआरपी पुलिस ने देर शाम तक शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को जीआरपी पुलिस ने शव को पीएम हाउस गाजीपुर भेजवा दिया।

इस बाबत कोतवाल हरिनारायण सिंह पटेल ने बताया कि शव का शिनाख्त नही हो पाया है। शव को जीआरपी पुलिस पीएम के लिये ले गयी है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks