spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन, रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा- 2025” कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है, जिसमें पहला चरण दो से आठ अगस्त, द्वितीय चरण नव से बारह अगस्त एवं तृतीय चरण तेरह से पंद्रह अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया की आने वाले दिनों में भाषण प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से कराया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव, प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह, प्रोफेसर विजेंदर सिंह,प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर समीम राईन, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. इंद्रजीत, संदीप सिंह, यज्ञ नाथ पांडेय, अजय कुमार यादव, डॉ अभय कुमार वर्मा एवं अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks