spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

दिव्यांशी गुप्ता का अंडर फिफ्टीन प्रदेश स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। उत्तर प्रदेश की उभरती हुई प्रतिभाओं में से एक दिव्यांशी गुप्ता ने बॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी गुप्ता सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी में कक्षा 9 की छात्रा है। लखनऊ के के डी सिंह स्टेडियम में आयोजित अंडर फिफ्टीन बालिका वर्ग के चयन ट्रायल में पूरे प्रदेश से पहुंची बालिकाओं में केवल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दिव्यांशी गुप्ता पुत्री धन जी गुप्ता वाराणसी मंडल की प्रतिनिधित्व कर रही है। शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन इंडिया लेवल फाइनल ट्रायल के रूप में हुआ है। उक्त प्रतियोगिता आगामी 28 अगस्त को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होगा। यह चयन वर्ड स्कूल वालीबाल चैंपियन शिप तैयारी का हिस्सा हैं। जो कि 4 से 16 दिसंबर के बीच चीन के सांगलूऊ शहर में आयोजित होने जा रहा है।भारत की टीम स्कूल गेम संडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों के साथ चीन में भाग लेगी। यदि दिव्यांशी पूरे ट्रायल में चयनित होती है तो वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतराष्ट्रीय मंच पर वालीबाल में अपना हुनर दिखाएगी। इस शानदार उपलब्धि पर चन्दौली के खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णकांत तिवारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वही कहा कि आगामी माह सितम्बर में दिव्यांशी गुप्ता को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks