परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा पावन पर्व को लेकर तैयारियो जोरो पर प्रारम्भ हो गयी है। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में लगभग 32 जगहों पर मां दुर्गा पूजा हेतु पंडाल बनाकर उसमें मां दुर्गा की प्रतिमाए स्थापित की जाती और सप्तमी तिथी को माता के कपाट आमजन के र्दान हेतु खोल दिया है। जिसकी तैयारियां जोरां की जा रही है। दिन रात कारीगर पंडाल को तैयार करने जुटे हुए है।
क्षेत्र के बलुआ चहनियां, पपौरा, मारूफपुर, मजिदहा, मोहरगंज, टाण्डाकला इत्यादि लगभग तीन दर्जन स्थानां पर पंडालां को निर्माण करवाया जा रहा है। वही क्षेत्र में दशहरा को लेकर बलुआ थाना क्षेत्र में लगभग 12स्थानों पर अभ्यास प्रारम्भ कर दिया गया है जो नवरात्र प्रारम्भ होते रामलीला का आयोजन प्रारम्भ हो जायेगा। सभी कमेटियो अपने सामर्थ्य के अनुसार पंडालों का निर्माण करवा रही है। उसकी भव्यता में कोई कोर कसर न रह जाय कमेटिया जीन जान से जुटी हुई है।



