spot_img
31.9 C
Varanasi
Wednesday, July 1, 2026

मेघावी छात्राओं का सम्मान: अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप देकर किया प्रोत्साहित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज में शुक्रवार मेघावी छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय ने टॉप टेन की सूची में तीसरा और चौथा स्थान हासिल करने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व पंडित रामकवल पांडेय के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यो को पूरा कराये जाने का घोषणा किया। अंत में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और शिक्षकों को महाविद्यालय को नैक में बी ग्रेट में शामिल कराये जाने पर बधाई दिया।

छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा से ही हर समाज का भला हो सकता है। आज शिक्षा के बल पर बेटिया हर क्षेत्र में अग्रसर होकर देश का सम्मान बढ़ा रही है। महाविद्यालय की छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय ने टॉप टेन की सूची में तीसरा और चौथा स्थान हासिल करके महाविद्यालय का नाम पूरे पूर्वांचल में गौरवान्वित किया है।

वही सेवानिवृत्त सेल टेक्स कमिश्नर आर के प्रसाद और वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.प्रमोद पांडेय इंटर कॉलेज ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र का विकास होगा। इसके पूर्व में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव, प्रो. शमीम राईन, डॉ.पवन ओझा बेटियों को शिक्षित बनकर राष्ट्र और समाज निर्माण के लिये आवाहन किया। अंत में मेघावी छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर डॉ.जितेन्द्र, डॉ.श्यामलाल, प्रभात कुमार, अजय यादव, सुरेन्द्र यादव, सिंटू, लक्ष्मण पासवान, धनंजय सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- संघर्ष के बाद एकता की जीत, सकलडीहा बार में नई कार्यकारिणी का आगाज

अधिवक्ता समाज का मार्गदर्शक, न्याय और एकता का प्रहरी: श्रीनाथ त्रिपाठी परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। लंबे समय से चले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks