spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

दवा व्यापारी की निर्मम हत्या: कैबिनेट मंत्री ने कहा जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा हत्यारा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। जनपद के डीडीयू नगर मुगलसराय के दवा व्यवसाई रोहिताश पाल उर्फ़ रोमी की निर्मम हत्या के बाद से जो जन आक्रोश फैला है। इसकी आंच मुख्यमंत्री तक पहुंच गयी है, जो जिला प्रशासन का नींद हराम कर दी है। शनिवार को सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर परिजनो से मिलकर उन्हें रोमी के हत्यारों को पकड़ने व सजा दिलाने का भरोसा दिलाया. साथ ही शाम को डीआईजी भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए।

डीआईजी शनिवार की दोपहर बाद मुगलसराय पहुंचे। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे के साथ जीटी रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं घटना को अंजाम देकर बदमाश जिस रास्ते से भागे, उस गली में भ्रमण कर देखा। इसके बाद डीआईजी दिवंगत दवा कारोबारी के रविनगर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बंद कमरे में लगभग 45 मिनट तक बात की। इस दौरान घटना की जानकारी ली।

मुगलसराय में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के बाद विपक्ष हमलावर हो गया था। सरकार के क़ानून व्यवस्था पर आरोप लगने लगे। व्यापारी दुकान बंद कर विरोध शुरू कर दिए। लगातार तीन से विरोध का क्रम निरंतर जारी है। पुलिस भी घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासा में एसटीएफ की टीम लगायी गयी है। अलग अलग थानों की फोर्स भी लगी है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे थे।

शनिवार को डीआईजी भी शाम को पहुंचे. पॉपुलर मेडिकल से लेकर जिस गली में बदमाश भागे उस गली का भी निरीक्षण किये। घटना के क्रम में पुलिस अधीक्षक से जानकारी लिए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks