spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा में खड़ी वाहनों की बैटरी चोरी करने वाले दो नाबालिग चोर को पुलिस ने पकड़ा: भेजा जेल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने खड़ी वाहनों से बैटरी चुराने वाले दो शातिर नाबालिग चोर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शातिर  चोर विभिन्न गांव और कस्बा में पहुंचकर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ियों से वैटरी चोरी कर लेते है। कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने चोरी की घटना का मंगलवार को खुलासा करते हुए दोनो नाबालिग चोरों को न्यायालय भेज दिया।

कस्बा सहित आसपास गांव में लगातार साइकिल और बैटरी चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस चोरों को पकड़ने की तलाश में जुटी थी। सुबह मुखबीर की सूचना पर कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने सघन तिराहा पुलिया के पास से दो संदिग्ध नाबालिंग को पकड़ा है। पूछताथ के दौरान उनके पास से आधा दर्जन चोरी की बैटरी बरामद किया है।

कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये चोर शातिर किस्म के है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जेल भेज दिया गया। इनके शेष साथियों की तलाश किया जा रहा है। इनके गिरोह और इनसे माल खरीदनें वालों की तलाश की जा रही है। चोरी का सामान खरीदने वालों को बख्सा नहीं जायेगा।

गिरफ्तारी टीम में कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, सुजीत, रोहित और प्रश्विन दूबे रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks