spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

डेढ साल से ब्लॉक रोड पर उपभोक्ताओं को जल निगम का नही मिल रहा पानी: पाइप लगाकर हैंड पंप से पानी भरने को मजबूर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से हर घर जल पहुंचाने के लिये लाखों करोड़ों रूपया खर्च करके पानी पहुंचाने की कवायद किया जा रहा है। इसके बाद भी जल निगम की पाइप लाइन होने के बाद भी ब्लॉक रोड पर डेढ़ साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ है। जिसे लेकर उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। समस्या से निजात नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है।

सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में एक मात्र तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, नागेपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा सहित विभिन्न गावों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते डेढ साल पूर्व इटवा प्राइमरी स्कूल के पास पाइप क्षतिग्रस्त होने पर विभागीय ठेकेदारों द्वारा पाइप के मरम्मत के बाद पाइप को ब्लॉक कर दिया गया। जिसके कारण ब्लॉक रोड पर दर्जनों उपभोक्ता करीब डेढ साल से अधिक समय से पाइप लगाकर हैंडपंप से पानी भरने के लिये मजबूर है। जबकि इसकी शिकायत तहसील और ब्लॉक प्रशासन से लेकर विभागीय अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद भी जल जीवन मिशन के अधिकारी से लेकर जल निगम के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब से जल जीवन मिशन शुरू हुआ है। तब से विभागीय अधिकारियों का कोई रोल नहीं रह गया है। जल जीवन मिशन के अधिकारियों से मिलकर समस्या को दूर कराये। जिसे लेकर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि संबधित विभाग को पत्र लिखकर समस्या को दूर कराया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks