spot_img
37.3 C
Varanasi
Wednesday, March 11, 2026
spot_img
spot_img

किसानों को 50% सब्सिडी पर मिल रहा मक्का बीजः राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध, आधार कार्ड से उठाएं लाभ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के किसानों को जायद सीजन में हाइब्रिड मक्का बीज पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। यह बीज त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के तहत वितरित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडारों से इसका लाभ उठा सकते हैं।

वर्तमान में जायद की मक्का की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर HQPM-5 प्रजाति का हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध है, जिसका विक्रय मूल्य 285 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जायद सीजन में मक्का की खेती करने वाले किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान पर हाइब्रिड मक्का बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।

बीज खरीदते समय किसानों को पूरा मूल्य चुकाना होगा। इसके बाद, अनुदान की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

तारापुर बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन

परिवर्तन टुडे चन्दौलीताराजीवनपुर। तारापुर स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। यह...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks