spot_img
27.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

रायपुर गांव के समीप सड़क किनारे कुएं में मिला मासूम मंजर का शव

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरशद अली के पौत्र मंजर अली 4 वर्ष विगत 14 दिन से गायब था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। लेकिन शनिवार को मासूम मंजर का शव धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप सड़क किनारे कुएं मिली जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव व सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू घटनास्थल पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस के सहयोग से मासूम के शव को कुएं से बाहर निकलवाया पुलिस ने तत्काल मंजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बीते चार मई को मंजर घर के बाहर खेलते खेलते अचानक गायब हो गया। देर शाम मंजर के घर नहीं पहुंचने पर घर के लोग परेशान हो गए। परिजनों द्वारा काफी खोज बीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रधान अरशद अली ने अपने पौत्र के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी। जिसकी खोजबीन में पुलिस लगातार जुटी थी। शनिवार को उसका शव थानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव समीप कुएं में मिला किसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा मासूम का शव कुएं में मिलना काफी दुःखद है। पुलिस तत्काल घटना की जांच करे और इस मामले में जो भी दोषी है उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।

इस बाबत थानाध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि मंजर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्यवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks