spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

Chandauli news- गिट्टी लदी हाइवा ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार विवाहिता की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अलीनगर की ओर से आ रही ट्रेलर सकलडीहा तिराहे की गाड़ी मुड़ाते समय बाइक को मारी धक्का

शव को पीएम के लिये भेज दिये जाने पर महिलाओं ने थाने से लौटकर तिराहे पर किया चक्का जाम

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। अलीनगर की ओर से गिट्टी लादकर हाइवा ट्रेलर ट्रक चहनिया की ओर जा रही थी। सकलडीहा तिराहे पर गाड़ी मुड़ाते समय ट्रक की चक्का से बाइक सवार को धक्का लगने से पीछे बैठी 35 वर्षीय विवाहिता पहिये की नीचे आ गयी। जिससे मौके पर ही विवाहिता की दर्दनाक मौत होगयी। वही बाइक चला रहा भाई बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। वही ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा और नौकरी दिलाये जाने की मांग को लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने परिजनों को हर संभव सहयोग दिलाये जाने का भरोशा देते हुए चक्का जाम समाप्त कराया। घटना को लेकर कई थाने की पुलिस प्रशासन मौके पर भारी संख्या में मौजूद रही।

तेन्दुईपुर गांव निवासी धर्मराज चौहान की बेटी रवि कुमारी की शादी बर्थरा विकाश चौहान से हुई है। इसके दो पुत्र विनाक और कार्तिकेय है। तेन्दुईपुर गांव के प्रधान विजय चौहान के घर शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। रवि कुमारी शादी समारोह कार्यक्रम में अपने ससुराल से माइका आयी हुई थी। दोपहर में अपने भाई साजन चौहान के साथ बाइक से सकलडीहा मार्केट में कपड़ा खरीदने के लिये गयी थी। वापस लौटते समय अलीनगर की ओर से गिट्टी लदी हाइवा ट्रेलर ट्रक की चक्के बाइक के हैंडिल में धक्का लगने से पीछे बैठी बहन पहिये के नीचे चले जाने से दर्दनाक मौत होगयी। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौका देख फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया। वही विवाहिता की शव को पीएम के लिये भेज दिया।

घटना से आक्रोशित महिलाओं ने सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने परिजनों को पांच लाख का मुआवजा सहित बच्चों को समाज कल्याण की ओर से पढ़ने के लिये सहयोग दिलाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, लेखपाल राजेश पासवान,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,धीना एसओ दिलीप श्रीवास्तव,बलुआ एसओ अरूण सिंह,धानापुर एसओ सहित अन्य पुलिस फोर्स तैनात रही।

सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर सुरक्षा के नहीं है इंतजाम

हाइवे सड़क निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर चौड़ीकरण कार्य छोड़ दिया गया है। जिससे आये दिन जाम और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सुरक्षा को लेकर तिराहे पर पुलिस बूथ नही होने के कारण आये दिन घटनाये होती है। व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से तिराहे पर पुलिस बूथ और ब्रेकर बनवाये जाने की मांग किया है।

भाई के सामने बहन की मौत को लेकर भाई फफक फफक रोया

धर्मराज की बेटी रवि कुमारी पढ़ी लिखी और मृदुभाषी और सरल स्वभाव की थी। एक भाई सीरआपीएफ और दूसरा भाई पुलिस में है। एक भाई सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता है। छोटा भाई साजन अपनी बहन को लेकर कपड़ा दिलाने गया था। बहन की इतनी दर्दनाक मौत हो जायेगा यह उसने कल्पना भी नहीं किया था। बार बार कह रहा था भगवान मेरी बहन की जगह मुझे मौत दे देते। आज मै कैसे बहन के बच्चो को मुंह दिखाऊ्ंगा उनकी सास और बहनोई को कैसे समझाऊंगा यह कहते हुए फफक फफक कर रो रहा था।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks