spot_img
30.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा व्यापार मंडल ने मुआवजा के लिये जिलाधिकारी को सौपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों व्यापारियों की प्रतिष्ठान और भवन तोड़ दिया गया है। तीन साल बाद भी व्यापारियों को एक रूपया तक नही मिला है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सोमवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने डीएम चन्द्रमोहन गर्ग को पत्रक सौपा। जिलाधिकारी से मुआवजा और भारी वाहनों के आगवामन का समय निर्धारण और रोक लगाये जाने की मांग किया।

सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान टिमिलपुर,नागेपुर,तेन्दुई और ईटवा गांव के दर्जनों व्यापारियों का मकान विभाग की निर्देश पर तोड़ दिया गया। तीन साल बाद भी पैसे के अभाव में कई व्यापारी अपनी प्रतिष्ठान शुरू नहीं कर पाये। न तो भवन का निर्माण करा पाये। आर्थिक तंगी से व्यापारी परेशान है। परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होगया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी सहित अन्य व्यापारियों के साथ डीएम चन्द्रमोहन गर्ग से मिलकर मुआवजा दिलाने की मांग किया। इसके साथ अधूरा पड़ी सड़क का निर्माण,भारी वाहनो पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ सड़क हादसा में मृत परिवार को मुआवजा दिलाये जाने की मांग किया। डीएम ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल, सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, महमूद, सतीश सेठ सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में गूंजी विधिक जागरूकता की आवाज, विद्यार्थियों को दी पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता की भी दी जानकारी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली मुगलसराय। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks