परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ब्लॉक रोड की सड़क चौड़ीकरण को लेकर नाली खोदाई शुरू हो गयी है। शुक्रवार को नाली खोदाई के लिये सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति शाम सात बजे तक ठप रहा। इसी दौरान मेन सप्लाई भी ठप होने से पूरे कस्बा सहित तहसील फीडर से जुड़े आधा दर्जन गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे दिन ब्लॉक मुख्यालय सहित कस्बावासी परेशान है।
ब्लॉक मुख्यालय की सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होगया है। सड़क के साथ नाला का निर्माण भी होगा। नाला निर्माण के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था। रोड के किनारे लटकती बिजली केबिल के लिये सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति पीडब्ल्यूडी विभाग की सूचना पर बंद कर दिया गया। जिसके कारण ब्लॉक मुख्यालय सहित दर्जनों बिजली के उपभोक्ता पूरे दिन शाम सात बजे तक बिजली के लिये परेशान रहे। इसी बीच तहसील उपकेन्द्र की मेन सप्लाई ठप हो जाने से तहसील, ब्लॉक, सकलडीहा, नागेपुर, तेन्दुई, टिमिलपुर, सिरोहुईपुर, ताजपुर, दुर्गापुर और ईटवा गांव में अंधेरा हो गया। गर्मी उमस से पूरे दिन से लेकर देर रात तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने पर से पेयजल के साथ चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों की नींद हराम होगया था।
इस बाबब अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से नाला निर्माण के कारण ब्लॉक मुख्यालय की आूपर्ति बंद रहा। शाम को सात बजे से मेन सप्लाई बंद हो गयी है। पेट्रोलिंग कराया जा रहा है। देर रात तक तहसील फीडर की सप्लाई शुरू हो जायेगी।







