spot_img
34.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

व्यापारियों ने जाम की समस्या और भारी वाहनों की रोक के लिये एसपी को सौपा पत्रक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने सहित जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को पत्रक सौपा। व्यापारियों ने जनमानस की रक्षा के लिये पुलिस बूथ और ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया। एसपी ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण आये दिन दुर्घटना होती है। बीते दिनों एक महिला की सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर दर्दनाक मौत हो गया था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। व्यापारियों ने जबतक हाइवे रोड का निर्माण पूरा नही हो जाता है, तबतक भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने के साथ सकलडीहा अलीनगर तिराहे और सघन तिराहा और ब्लॉक तिराहा पर ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया है।

पुलिस अधीक्षक ने जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने और शीघ्र ही पुलिस बूथ बनाये जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को व्यापारियों को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,रत्नेश गुप्ता, दिलीप सैनी, बरकत अली, अली रौशन, अमित चौरसिया, अनिल सेठ,सुनील गुप्ता, सोहन, भोदू,  प्रियंका, ओमप्रकाश गुप्ता, जीयूत गुप्ता सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बिजली मनमानी कटौती को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश, प्रदर्शन कर जताया विरोध

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks