spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- माइनर की सफाई न होने से किसानों का फूटा आक्रोश, सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहरोई में माइनर की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों का आक्रोश शनिवार शाम को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसानों ने माइनर पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया तथा चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर माइनर की समुचित सफाई शुरू नहीं कराई गई तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग और प्रशासन की होगी।

माइनर झाड़-झंखाड़ और कूड़े से पटी, टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

किसानों ने बताया कि सहरोई ग्राम सभा की यह माइनर क्षेत्र की प्रमुख सिंचाई व्यवस्था है, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण माइनर झाड़-झंखाड़, घास-फूस और कूड़ा-कचरे से पूरी तरह भर चुकी है। कई स्थानों पर माइनर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पट गई है, जिससे टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर धान सहित खरीफ की फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है।

सिर्फ खानापूर्ति का लगाया आरोप

पूर्व प्रधान हरगेन मिश्रा एवं वर्तमान प्रधान सिंटू गोंड ने आरोप लगाया कि वर्षों से माइनर की सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। उनका कहना है कि सफाई के नाम पर केवल सर्विस पुल के आसपास थोड़ी-बहुत घास कटवाकर पूरे कार्य का भुगतान दर्शा दिया जाता है, जबकि अधिकांश माइनर की कभी सफाई नहीं होती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित जूनियर इंजीनियर और एसडीओ मौके का निरीक्षण तक नहीं करते।

सिंचाई प्रभावित होने से किसानों में चिंता

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि धान की फसल के लिए यह समय सबसे महत्वपूर्ण है। यदि शीघ्र ही माइनर की सफाई नहीं कराई गई तो धान सहित अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई गंभीर रूप से प्रभावित होगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

किसानों ने सिंचाई विभाग को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग और प्रशासन की होगी।

समस्या का जल्द होगा समाधान : जेई

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश खरवार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। माइनर की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, रमेश मिश्रा, उमेश, श्याम लाल चौहान, हीरामन प्रजापति, बेचू गोंड, सागर यादव, महानंद मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks