spot_img
30.1 C
Varanasi
Thursday, July 9, 2026
spot_img

Chandauli news- नियमों की अनदेखी अब पड़ेगी भारी, अवैध विद्यालयों व कोचिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बिना मान्यता उच्च कक्षाओं का संचालन, विद्यालय समय में कोचिंग और अनियमित पंजीकरण पर होगी कठोर कार्रवाई

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और नियमसम्मत बनाए रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि मान्यता के विपरीत कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों, विद्यालय समय में कोचिंग चलाने वाले संस्थानों तथा बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से दूरभाष एवं लिखित माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ विद्यालयों को केवल कक्षा 1 से 5 अथवा कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन वे नियमों की अनदेखी करते हुए उच्च कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा कई कोचिंग संचालक कोचिंग का पंजीकरण कराने के बावजूद विद्यालय समय में ही कोचिंग संचालित कर रहे हैं, जबकि कुछ संस्थान बिना पंजीकरण के ही कोचिंग चला रहे हैं।

डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण अथवा जांच के दौरान किसी विद्यालय द्वारा मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन, विद्यालय समय में कोचिंग का संचालन अथवा बिना पंजीकरण के कोचिंग संचालित किए जाने की शिकायत सही पाई जाती है, और ऐसे संस्थानों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय की मान्यता समाप्त किए जाने की संस्तुति करते हुए सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य संयुक्त रूप से उत्तरदायी माने जाएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय संचालकों एवं कोचिंग संस्थानों से विभागीय नियमों का पूर्ण पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा मे अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप में छह गिरफ्तार: धार्मिक साहित्य, प्रचार सामग्री, वाहन व अन्य सामान बरामद

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks