spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

Chandauli news- चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। कुछमन रेलवे स्टेशन से सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह चलती ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारने के बाद हमलावर ने युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, हमलावर धीमी रफ्तार होने पर ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन किया और शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी रखवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सदर क्षेत्र में रविवार की सुबह-सुबह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में अचानक गोली चलने का आवाज सुनाई दिया। गोली की आवाज सुन यात्रियों में हड़कंप मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने एक युवक के सिर पर गोली मारी और उसे ट्रेन से नीचें फेंक दिया। डर के मारे किसी भी यात्री ने हमलावरों को पकड़ने का हिम्मत नही दिखाया। ट्रेन के धीमी गति होने के कारण हमलावर ट्रेन से उतरकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची जीआरपी के साथ तीन थानों की पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस टीम तत्काल हमलावर की तलाश में आस-पास के क्षेत्रों में दबिश देने लगी। पुलिस टीम ने ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी रखवा दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि डीडीयू स्टेशन से दिलदारनगर जा रही ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दो संदिग्ध युवकों के बारे में पता चला है, जो कि डीडीयू स्टेशन से पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़े थे। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। डीडीयू जीआरपी द्वारा मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा। साथ ही घटना की जांच की जा रही।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks