spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

पत्नी से परेशान व्यवसायी ने अपनी दुकान पर तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या, वीडियो संदेश वायरल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसायी मनोज गोंड 50वर्ष ने अपनी दुकान पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी, बेटी और ससुर पर उनका घर उजाड़ने का गंभीर आरोप लगाया। मनोज गोंड कैली रोड पर अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान केशवपुर गांव में थी।

सोमवार सुबह उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कुछ ही समय बाद उन्होंने स्मार्टफोन से वीडियों बनाया और फिर तमंचे से खुद को गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घबराकर दुकान की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ देवेंद्र कुमार और सदर कोतवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया।

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मृतक का वीडियों संदेश और पारिवारिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है, ताकि घटना की असल वजह सामने लाई जा सके।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks