spot_img
19.1 C
Varanasi
Sunday, November 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- सीडीओ ने धीमी गति पर जताई नाराजगी, निर्माण कार्य पूर्ण कर नहर में पानी खोलने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साई ने मूसा खाड़ बांध प्रखंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता रविशंकर मिश्रा, सहायक अभियंता अनुराग सिंह और रामचंद्र सिंह, तथा जूनियर इंजीनियर इंद्र बहादुर सिंह यादव, प्रदीप कुमार और राजेश सिंह सहित मूसा खाड़ बांध प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

भूपौली मुख्य नहर के किमी 0.280 से किमी 6.030 और किमी 6.506 से किमी 7.940 के बीच सी.सी. लाइनिंग का कार्य मौके पर बंद पाया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नहर के बेड की लाइनिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन ढलान पर लाइनिंग का काम शेष है और यह कार्य पिछले दो महीने से रुका हुआ है।

सीडीओ ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए कि तत्काल कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए। मूसा खाड़ बांध प्रखंड के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार अगले दिन से संयुक्त रूप से प्रतिदिन सर्वेक्षण/निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।

जनपद चंदौली में बढ़वल राजवाहा के किमी 0.000 से किमी 17.000 तक नहर के आंतरिक और बाहरी भागों में मिट्टी व पक्के कार्यों की बहाली तथा नहरी भूमि के सीमांकन परियोजना में भी कार्य की गति धीमी पाई गई। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक और समय से पूर्ण करें। किसानों के हित में सभी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए नहर का पानी जल्द से जल्द खोला जाए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks