spot_img
41.4 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

Chandauli news: रंगदारी और साजिश के आरोप में खुशबू किन्नर गिरफ्तार, मोहरगंज में भारी फोर्स तैनात

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर को पुलिस ने रंगदारी मांगने, साजिश रचने और सड़क जाम करने जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहरगंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पूरा मामला कुछ माह पूर्व शुरू हुआ था, जब मोहरगंज स्थित किन्नरों के एक आवास को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। उस समय खुशबू किन्नर ने अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू और विकास सिंह समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए किन्नरों ने चहनिया में घंटों चक्काजाम भी किया था। पुलिस ने तब आरोपियों को जेल भेजा था और विकास सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी पक्ष के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर साक्ष्य प्रस्तुत किए। आरोप लगाया गया कि खुशबू किन्नर ने पुलिस की मिलीभगत से खुद पर हमले और विस्फोट का षड्यंत्र रचा था। अभिषेक सिंह टिंकू से शादी का दावा करने वाली खुशबू पर आरोप है कि वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम (रंगदारी) की मांग कर रही थी। शासन के निर्देश पर तत्कालीन थाना प्रभारी अतुल प्रजापति को हटा दिया गया और मामले की निष्पक्ष जांच एडीजी के निर्देश पर जौनपुर पुलिस को सौंप दी गई।

जौनपुर पुलिस की जांच और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद, चंदौली पुलिस ने भारी बल के साथ दबिश देकर खुशबू किन्नर को हिरासत में लिया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने और नियमों के विरुद्ध सड़क जाम करने के गंभीर आरोप हैं। मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।”

गिरफ्तारी के बाद किन्नर समुदाय में संभावित रोष और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मोहरगंज इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks