spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

युवा संघर्ष मोर्चा की सीमा अध्यक्ष, ममता बनी महामंत्री

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। युवा संघर्ष मोर्चा की महिला इकाई का हुआ गठन शनिवार को युवा संघर्ष मोर्चा के महिला विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक सकलडीहा तहसील के रूपेठा ग्राम सभा में हुई जिसमें युवा संघर्ष महिला मोर्चा इकाई के गठन पर विचार किया गया। गठन के बाद आने वाले पंचायत चुनाव में महिला सशक्तिकरण का महिलाओं की पंचायत में सुनिश्चित भागीदारी तथा पतियों के द्वारा महिलाओं को घर में बैठ कर के संपूर्ण कार्य में महिलाओं को पीछे करके खुद आगे आने के बारे में वृहद चर्चा हुई और यह हुआ कि युवा संघर्ष मोर्चा महिला संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा।

शनिवार को युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने सर्वसम्मति से युवा संघर्ष मोर्चा के महिला विंग का गठन करते हुए महिला मोर्चा का अध्यक्ष सीमा चौहान तथा महामंत्री के लिए ममता का नाम प्रस्तावित किया गया। युवा संघर्ष मोर्चा की संयोजक शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए बढ़ रही घरेलू हिंसा की घटनाएं तथा महिलाओं का पंचायत में सशक्तिकरण तथा महिलाओं के रोजगार के लिए प्रयास किए जाएंगे शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि अभी भी महिलाएं इतना कानून होने के बावजूद भी उनका सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बृहद भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है जिससे संगठन की आवश्यकता पड़ी है इसलिए महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए बृहद प्रयास किए जाएंगे और अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मनोनीत होने के बाद अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि संगठन विस्तार के क्रम में अब लगातार और ब्लॉक में संगठन का निर्माण किया जाएगा और महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से माधव पांडेय, ईश्वर चंद्र पांडेय, उज्जवल पांडेय, कमला देवी, देवी अंजू चौहान, मनोरमा देवी, शिव चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks