spot_img
30.1 C
Varanasi
Monday, August 24, 2026
spot_img

सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। ऐतिहासिक एवं पावन स्थल बैराठ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित “मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रमोद लाल यादव एवं रविना रंजन ने अपने मधुर गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रस्तुतीकरण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक फलहारी बाबा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों एवं बिरहा श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अभेन्द्र यादव, रविशंकर यादव, सविंद्र यादव, डॉ. जितेन्द्र यादव, शरद यादव, बबलू सोनकर, शैलेन्द्र सोनकर,लाल बहादुर यादव, अजीत यादव जिला पंचायत सदस्य, मनोज यादव, अवधेश यादव,प्रमोद यादव, राम प्रवेश, सुशील इत्यादि उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ताजपुर-रूपेठा मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क दे रही हादसों को न्योता

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा हाईवे से ताजपुर होते हुए रूपेठा तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks