spot_img
19.1 C
Varanasi
Sunday, November 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- जोड़ी गदा कुश्ती के हरफनमौला रहे महाबली स्वर्गीय अदालत की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बथावर गांव स्थित व्यायाम शाला पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

शिष्यों ने गुरु की ढाई मन का गदा एक हाथ से फेरने की बात कही

पहलवानी व शिक्षा की जगाते रहे अलख

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकासखंड क्षेत्र के बथावर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम वृक्ष पांडेय उर्फ अदालत पहलवान की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पुत्र रजनी कांत पांडेय पत्रकार की अगुवाई में शिष्यों समेत स्थानीय लोगों द्वारा गांव मे स्थित व्यायाम शाला पर उनके चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाई गयी। सर्वप्रथम बीर बजरंगबली की पूजा की गई उसके बाद शिष्यों ने गुरु की चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दसों जोड़ी बाल पहलवानों की कुश्ती हुई जिसमें पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पहलवानों ने बताया कि जोड़ी, गदा, कुश्ती के हरफनमौला रहे स्वर्गीय अदालत पहलवान जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी अपने नाम के साथ जनपद का नाम रोशन किया। वह ढाई मन का गदा एक ही हाथ से फेर दिया करते थे जो आज भी चिन्ह के तौर पर रखा गया है। वह आसपास के गांव में कुश्ती कला सिखाने के लिए बुलाया जाए करते थे। दरियापुर, सरेहुवां, बथावर मे उनके अनेक शिष्य आज भी उन्हें स्मरण करते है, और पहलवानी के बल पर अच्छे पोस्ट पर कार्यरत है।

इस दौरान मौजूद शिष्यों मे बालकिशन पहलवान, मोहन पहलवान, कांता पहलवान, विक्रमा पहलवान, प्रभाकर पहलवान, भोला पहलवान, अजीत पहलवान, राम अवतार पहलवान, नवीन पहलवान, जितेंद्र यादव पहलवान ने अपने गुरु द्वारा पहलवानी की कला से जुड़ी कई यादगार कुश्तीयों का जिक्र करके उनकी याद को ताजा कर दिया।

इस दौरान ग्राम प्रधान अर्जुन मौर्य, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवमूरत गुप्ता, शिव शंकर पाठक, गुड्डू गुप्ता, अभय कुमार पाठक ( शेरू) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हवाई हमले की चेतावनी से लेकर बचाव तक का हुआ अभ्यास, दो मिनट तक गूंजा सायरन

मुगलसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट कर परखी गई आपदा प्रबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks