सड़क निर्माण पूरा नहीं होने पर ताजियादारों में आक्रोश
परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के मुस्लिम बस्ती और राजभर बस्ती में जाने वाली मार्ग पर बीते चार माह पूर्व 100 मीटर सीवर पाईप लगाएं जाने के लिये सड़क को जेसीबी से खोदाई हुई थी। चार माह बाद भी खोदी गयी सड़क की मरम्मत तो दूर सीवर पाईप लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया। जबकि मुस्लिम बस्ती में मुहर्रम पर दो ताजिया बैठाई जाती है। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने पर ताजियादारों में भारी आक्रोश है। समस्या का समाधान कराये जाने का ग्रामीणों ने मांग उठाया है।
आगामी 26 जून को मुहर्रम का पर्व है। सकलडीहा कस्बा के मुस्लिम बस्ती में मुहर्रम पर्व की तैयारी शुरू होगयी है। लेकिन बीते चार माह से मुस्लिम बस्ती में जाने वाली मार्ग पर सीवर पाइप लगाये जाने के लिये इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़कर जेसीबी से खुदाई करा दी गई है। जिससे कई घरों का पेयजल का कनेक्शन भी टूट गई है। मुस्लिम बस्ती सहित अन्य लोगों को सुबह शाम आने जाने में काफी समस्या हो रही है। मुहर्रम पर्व पर दो दो ताजिया बैठाई जाती है। ताजिया ले जाने में गिर जाने का संशय बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन से लेकर ब्लॉक और तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रशासक मुहर्रम पर्व को लेकर अनजान बने हुए है। समय से पूर्व खोदी गई सड़क की मरम्मत पूर्ण नहीं होने पर ताजिया कर्बला तक ले जाने में समस्या होगी।
इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि बीडीओ के माध्यम से मुहर्रम से पूर्व सड़क सही कराई जायेगी। जिससे ताजिया ले जाने या ग्रामीणों को आने जाने में कोई समस्या न हो सके।




