spot_img
20.1 C
Varanasi
Wednesday, November 18, 2026
spot_img
spot_img

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा को पुलिस ने भेजा जेल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवारिक मनमुटाव के कारण चाचा ने भतीजे की हत्या कर कुंआ में शव फेका

14 दिन बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरसद अली को पौत्र पांच वर्षीय मंजर अली चार मई को अपने घर से खेलते समय लापता होगया था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी थी। शनिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के एक कुंए में बालक का शव चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया। घटना में शामिल आरोपी चाचा को सीओ रघुराज ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

रविवार को सीओ रघुराज ने  बताया कि लापता बालक मंजर अली का चाचा असलम उर्फ अरमान से शक के आधार पर पूछताझ से जानकारी मिली की अभियुक्त द्वारा परिवारिक मनमुटाव के कारण अपने सगे भतीजे को घुमाने फिराने के बहाने लेकर गया हुआ था। जिसके बाद भतीजे को कुंए में फेंक दिया था। गहनता से पूछताझ के बाद शनिवार को निशानदेही पर बालक का शव कुंए से बरामद हुआ था। कोतवाल पुलिस ने टीम के साथ चाचा को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में कोतवाल हरिनारायण पटेल,चौकी इंचार्ज जनक सिंह,विजय राज,गौरव पटेल,रोहित गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks