spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

कक्षा 8 की छात्रा कुमारी आकांक्षा मौर्य एक दिन के लिए बनीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 को बढावा देने तथा छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (सदर) की छात्रा कुमारी आकांक्षा मौर्य कक्षा 8 की छात्रा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया।

बीएसए बनी छात्रा ने कार्यालय के साथ समीक्षा बैठक किया गया। छात्रा के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन खेलकूद का समय निर्धारित किया जाएगा। खेल और शिक्षा को लेकर छात्रा द्वारा दिए गए सुझाव की बात को खुद बीएसए ने अमल करने की बात कही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षण और आत्म निर्भरता प्रदान करना है।

इस अवसर पर कुमारी आकांक्षा द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा स्टाफ मीटिंग की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks