spot_img
31.2 C
Varanasi
Friday, April 3, 2026

एम्ब्रोसिया एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम: अंतर-विद्यालय खेल संगम कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता मे जीता कप

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। एम्ब्रोसिया एकेडमी ताजपुर द्वारा बारह फरवरी से तेरह फरवरी तक अंतर- विद्यालय खेल संगम कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे सकलडीहा ब्लाक के छः विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। जिसमे एम्ब्रोसिया एकडमी ताजपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम किया। कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज़ी और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाज़ों की शानदार पारी और गेंदबाज़ों की अनुशासित गेंदबाज़ी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एम्ब्रोसिया एकेडमी के डायरेक्टर अरविंद सिंह द्वारा किया गया। आयोजन समिति का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्रकुमार द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय सहयोग दिया और निष्पक्ष खेल सुनिश्चित किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य ने छात्रों को खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी आवश्यक है।

विजेता टीमों को बालक कब्बडी, बालिका कब्बडी, बालक क्रिकेट तीनो मैच में विजेता एम्ब्रोसिया एकडमी ताजपुर रही। विजेता ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। क्रिकेट कोच नीरज तथा कब्बडी कोच रोहित रहे।

वही एम्ब्रोसिया एकडमी के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अंतर-विद्यालय कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता ने न केवल विद्यालयों के बीच संबंधों को मजबूत किया बल्कि एम्ब्रोसिया एकडमी की प्रतिभा को निखारने और जीवंत विद्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा हुआ है वह तरासने का काम करता है: घनश्याम त्रिपाठी

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। इंटर कॉलेज मे गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अपने सेवा से सेवानिवृत्व हुवे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks